अभी-अभीहिमाचल

Himachal Weather Update: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज होगी बर्फबारी, फिर अगले पांच दिन तक जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Himachal Weather Update: ​शिमला:  हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रदेश के कई […]
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Weather Update: ​शिमला:  हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रदेश के कई हिस्सों में सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है। बीते दिन शिमला और अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ और सुहावना रहा। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर का असर बढ़ गया है।

मनाली में दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, सुंदरनगर में दिन का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा गया। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Web Title: There will be snowfall today in the high altitude areas