अभी-अभीहिमाचल

School Bus Accident Himchal || हिमाचल में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस हुई सड़क हादसे की शिकार, चीख-पुकार से गूंज उठा पूरा इलाका

Private School Bus Accident In Ghiyagi Banjar Kullu Himachal
An image of featured content
This is the caption text

School Bus Accident Himchal || कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के दायरे में आने वाले उपमंडल बंजार में ​घियागी में एक निजी स्कूल की बस हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया गया है। हादसे में बस करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है।  फिलहाल सभी बच्चे सुर​क्षित है।

मिली जानकारी के अनुसार बंजार के ​घियागी में ​ए​क निजी स्कूल की बस सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व स्थानीये लोग मौके पर पहुंचे स्थानीये लोगों ने पुलिस की मदद से घायल बच्चों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया । जहां से दो बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए कुल्लू रेफर कर दिया हुआ है। जानकारी के अनुसार बस बंजार के एमपीएस स्कूल की थी। हादसे के दौरान  बस विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन