विज्ञापन

Himachal News || हिमाचल के राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन तक करें आधार और राशनकार्ड लिंक

Ration-Aadhaar Link || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में विभाग के एक प्रवक्ता ने वीरवार को यहां बताया कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशनकार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। इ
Himachal News || हिमाचल के राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन तक करें आधार और राशनकार्ड लिंक
विज्ञापन

​शिमला:  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में विभाग के एक प्रवक्ता ने वीरवार को यहां बताया कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशनकार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। इसके लिए ईकेवाईसी की तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी की गई है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि व लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार ही हो।

उन्होंने किसी कारणवश पंजीकरण न कर सकने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ईकेवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर राशन कार्ड को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा व आधार उपलब्ध करवाने पर ही पुनः शुरू किया जाएगा।प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थी अपना सक्रिय मोबाइल नम्बर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से सम्बंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे पारदर्शिता पोर्टल अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं भी अपना नम्बर अपडेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे करें लिंक

  • आपको सबसे पहले ऑफीशियल वेबसाइट food.wb.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको यहां सारी जरूरी जानकारी जैसे- राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आप कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर फोन नंबर पर ओटीपी आएगा,उसे दर्ज करने के बाद आपको लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
Web Title: ration aadhaar link
Get Latest himachal News only on Pangi Ghati Dainik Patrika
Published On: 05/04/2026 | 7:09 am
End of Article