अभी-अभीहिमाचल

PWD Minister Vikramaditya Singh : उत्तराखंड के CM धामी से मिले हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PWD Minister Vikramaditya Singh met Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
An image of featured content
This is the caption text

PWD Minister Vikramaditya Singh : ​शिमला: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य अधोसरंचना और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को पांवटा साहिब के यमुना पुल की मरम्मत और पुनर्वास के दौरान बेयरिंग को बदलने के लिए यातायात परिवर्तित करने का सुझाव दिया। उन्होंने दोनों राज्यों की सीमा साझा करने वाले और सामरिक महत्व के प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में भी पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की।

विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष के माध्यम से बातचीत भी करवाई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हाल ही में आई आपदा और पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियों पर चर्चा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने सहमति जताते हुए कहा की केंद्र सरकार के समक्ष इन चुनौतियों को रखा जाएगा ताकि केंद्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान केंद्रित कर सके।

विज्ञापन
Web Title: Pwd minister vikramaditya singh met uttarakhand cm pushkar singh dhami
End of Article