अभी-अभीहिमाचल

Himachal Politics || पहाड़ी राज्य हिमाचल में गिरते तापमान के बीच चढ़ा सियासी पारा, प्रतिभा सिंह बोलीं- ‘कार्यक्रम के लिए CM ने मुझे कॉन्फिडेंस में नहीं लिया’

Himachal Politics || हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड और तापमान में गिरावट हो रही है वैसे ही तापमान के बीच सियासी पर भी चढ़ता जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं लगातार बढ़ रही है वहीं अब हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल सीएम की दौड़ में शामिल थी प्रतिभा सिंह ||Himachal Politics || 

Himachal Politics || हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड और तापमान में गिरावट हो रही है वैसे ही तापमान के बीच सियासी पर भी चढ़ता जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं लगातार बढ़ रही है वहीं अब हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक तीखा वार करते हुए खुलकर सामने आई हुई है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के 1 साल के कार्यकाल पूरा होने वाले कार्यक्रम में उन्हें कॉन्फिडेंस मैं नहीं लिया गया है ना ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने उनके साथ कोई बैठक की हुई है । प्रतिभा सिंह ने अपने बयान के बाद सरकार और संगठन के बीच सीधी सियासी शीत युद्ध खुलकर सामने आता नजर आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि सरकार संगठन की वजह से बनी है बिना संगठन से सरकार नहीं बन सकती है उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बयान देते हुए कहा कि वह स्वयं संगठन से निकले हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री है। वह एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस से होते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए हैं ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि वह संगठन को भी साथ लेकर चलेंगे और संगठन के साथ आने वाले चुनाव को आसानी से लड़ेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि पार्टी के लिए काम करने वाले पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं को हमेशा संगठन को साथ लेकर चलना पड़ता है।

हिमाचल सीएम की दौड़ में शामिल थी प्रतिभा सिंह ||Himachal Politics || 

यह पहली बार नहीं है कि प्रतिभा सिंह ने खुलकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ कहा है। इससे पहले भी ऐसे बयान चलते रहे हैं। सरकार में नियुक्ति न मिलने पर प्रतिभा सिंह ने पहले भी सवाल उठाए थे। दिल्ली में भी उन्होंने आलाकमान को इसकी शिकायत की। इसके अलावा, प्रतिभा सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी की है।

विज्ञापन
Web Title: Pratibha singh said sukhvinder singh not take me confidence for government one year celebration program