सुपर स्टोरीहिमाचल

Ritu Negi Arjun Awards || हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को राष्ट्रपति से मिला अर्जुन अवॉर्ड

Ritu Negi Arjun Awards || पत्रिका न्यूज एजैंसी दिल्ली || हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ​​​​​​को मंगलवार को Arjun Awardsमिला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में रितु नेगी को अर्जन अवार्ड देकर सम्मानित किया है। रितु को Arjun Awards मिलने से हिमाचल में खुशी की लहर…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • रितु नेगी की उपलब्धियां

Ritu Negi Arjun Awards || पत्रिका न्यूज एजैंसी दिल्ली || हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ​​​​​​को मंगलवार को Arjun Awardsमिला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में रितु नेगी को अर्जन अवार्ड देकर सम्मानित किया है। रितु को Arjun Awards मिलने से हिमाचल में खुशी की लहर है। रितु नेगी भारत की महिला कबड्‌डी टीम की कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय कबड्डी टीम ने चीन में खेली गई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

रितु नेगी सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली हैं। भवान सिंह नेगी और पूर्णिमा नेगी के घर जन्मीं रितु की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल शिरोग में हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई से नवीं कक्षा पास करने के बाद उनका चयन बिलासपुर छात्रावास के लिए हुआ। यहां उन्होंने खेलों में हिस्सा लेने के साथ साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2014 में वह इंडियन रेलवे के लिए चुनी गईं। 2022 में उनका विवाह कबड्डी स्टार हरियाणा के पानीपत निवासी रोहित गुलिया के साथ हुआ था।

रितु नेगी की उपलब्धियां

  1. 2007 में रितु नेगी ने हिमाचल टीम से हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया।
  2. 2011 में मलयेशिया में थर्ड जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप (अंडर-20) में भारत ने रितु की कप्तानी में गोल्ड जीता।
  3. 2018 में 18वीं एशियन गेम्स में भारत के लिए इंडोनेशिया में रजत पदक जीता।
  4. 2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  5. 2023 में उन्हें फिर कप्तानी मिली और चीन में टीम ने देश के लिए गोल्ड जीता।  
विज्ञापन
Web Title: Indian kabaddi team captain ritu negi received arjuna award from the president
End of Article