अभी-अभीहिमाचल

Himachal Weather Update || हिमाचल में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, इस दिन से खराब होगा मौसम

Himachal Weather Update ||  हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने का अनुमान है। राज्य में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी होगी। 17 फरवरी की शाम को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे 17 फरवरी की रात से वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Weather Update ||  हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने का अनुमान है। राज्य में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी होगी। 17 फरवरी की शाम को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे 17 फरवरी की रात से वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। विभाग ने कहा कि 17 फरवरी रात से 21 फरवरी रात तक राज्य के मैदानी क्षेत्रों और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Patrika news himachal

मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना अधिक है। इस समय कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर और मंडी के कई हिस्सों में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  साथ ही, 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पहाड़ी जिलों में बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर अंधड़ की भी संभावना है। उस समय औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Web Title: Himachal weather update 7
End of Article