Himachal Pradesh Budget 2025: हिमाचल बजट में महिला मंडल व युवक मंडलों के लिए CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

Himachal Pradesh Budget 2025: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपने बजट भाषण में घो​षण करते हुए कहां कि प्रदेश में सूखे पौधों को भी हरा करने में लगे हुए हैं. वहीं मजाकिये अंदाज में बोलते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि ओक ओवर में नेता प्रतिपक्ष के समय जो पौधा लगाया गया था, जब मैं […]
Himachal Pradesh Budget 2025: हिमाचल बजट में महिला मंडल व युवक मंडलों के लिए CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान
Himachal Pradesh Budget 2025:

Himachal Pradesh Budget 2025: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपने बजट भाषण में घो​षण करते हुए कहां कि प्रदेश में सूखे पौधों को भी हरा करने में लगे हुए हैं. वहीं मजाकिये अंदाज में बोलते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि ओक ओवर में नेता प्रतिपक्ष के समय जो पौधा लगाया गया था, जब मैं ओकओवर पहुंचा तो वह सूख रहा था. मैंने उसे खाद दी, अब उस पर फूल आना शुरू हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि ईको-टूरिज्म को बढ़ाया दिया जाएगा. इससे सरकार को 200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा.

2025-26 में 5,000 हेक्टेयर (Hectares) भूमि पर पौधरोपण (Plantation) किया जाएगा, जिसमें फलदार (Fruit-Bearing) और औषधीय पौधे (Medicinal Plants) लगाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना (Rajiv Gandhi Forest Conservation Scheme) को लागू किया जाएगा।

इस योजना के तहत, महिला मंडल (Women Groups), युवक मंडल (Youth Groups) और स्वयं सहायता समूह (Self-Help Groups) को 1 से 5 हेक्टेयर भूमि में पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल को सफल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार (Employment) के अवसर मिलेंगे।

स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बढ़ावा देने पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और किसी उत्पादों को मंच देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कार्य किया जा रहा है। जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, विशेष रूप से स्कीम के अंतर्गत प्रोत्साहित किया जाएगा । ताकि उन्हें और अवसर मिल सके। प्रथम चरण में योजना राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस प्रेस वे के किनारे लागू की जाएगी।

विज्ञापन