अभी-अभीहिमाचल

Himachal News || अपनी हुड़दंगबाजी से बाज नहीं आ रहे पंजाब के पर्यटक, अब कर दिया यह कारनामा

Himachal News ||  ​शिमला:  गर्मी से राहत पाने के लिए मैदानी इलाकों से पाने के लिए हिमाचल आ रहे पर्यटकों की गुंडागर्दी इस कदर हावी हो रही है कि यहां नियमों व कानून को ताक पर रखकर पुलिस की कार्रवाई के बाद भी पर्यटकों द्वारा गाड़ियों में किए जा रहे स्टंट थम नहीं रहे हैं, […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • हालांकि इन मामलो मे पुलिस कर चुकी है कार्रवाई, लेकिन नहीं सुधर रहे पर्यटक

Himachal News ||  ​शिमला:  गर्मी से राहत पाने के लिए मैदानी इलाकों से पाने के लिए हिमाचल आ रहे पर्यटकों की गुंडागर्दी इस कदर हावी हो रही है कि यहां नियमों व कानून को ताक पर रखकर पुलिस की कार्रवाई के बाद भी पर्यटकों द्वारा गाड़ियों में किए जा रहे स्टंट थम नहीं रहे हैं, जिससे जान जोखिम में डालकर पर्यटक सरेआम यातायात नियमों व कानून की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं। हिमाचल के पर्यटक स्थलों से कई ( video )एक के बाद एक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

ऐसे मामले पर्यटक स्थल रोहतांग, शिमला, सोलन व कंडाघाट सहित कई जगहों के सामने आए हैं, जहां पर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए इनके चालान भी काटे हैं, पर पर्यटकों की गुंडागर्दी थम नहीं रही है। अक्सर हिमाचल की सडक़ों पर ऐसे स्टंट करने वाले पर्यटक  नजर आते हैं और लोग इनकी वीडियो बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। हालांकि जान जोखिम में डालने वाले इन युवाओं को सोशल मीडिया पर (Trool) भी किया जा रहा हे I 

ताजा मामले मे राजधानी शिमला के उपनगर ढली के पास ग्रीन वैली में सामने आया है और इसका वीडियो एक्स (Tweetr) पर डाला गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला के 103 से विक्ट्री टनल मार्ग पर एक सैलानी चलती थार गाड़ी से (Stunts) करता नजर आया। शिमला पुलिस ने सूचना मिलते ही हरकत में आकर चंडीगढ़ नंबर की इस गाड़ी का चालान किया। कालका-शिमला हाईवे पर भी दो लडके गाड़ी में सवार होकर खिड़की से बाहर लटककर  दिखते हुए नजर आये । उधर, रोहतांग पास में भी एक गाड़ी में तीन पर्यटक खिड़कियों  से बाहर इस प्रकार के स्टंट करते हुए नजर आए।

हालांकि इन मामलो मे पुलिस कर चुकी है कार्रवाई, लेकिन नहीं सुधर रहे पर्यटक

जानकारी के मुताबिक  25 जून को चंडीगढ़ का एक युवक थार गाड़ी से लटककर स्टंट कर रहा था, जिसका शिमला पुलिस ने 2500  का चालान किया। मई माह में दो वाहनों में आए पंजाब व हरियाणा के 9 युवकों को सोलन जिला के कंडाघाट पुलिस थाना में लाया गया और उनका चालान काटकर वापस भेजा गया, लेकिन बावजूद इसके पर्यटक इस प्रकार के स्टंट व हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं

विज्ञापन
Web Title: Himachal news punjab tourists are not desisting from their hooliganism