Himachal News: हिमाचल की बेटियों को सीएम सुक्खू ने दी बड़ी सौगात, एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख

Himachal News: ​शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) द्वारा जहां प्रदेश में कई विकास कार्य किया जा रहे हैं वहीं बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू की जा रही है।वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए एक बड़ी घोषणा की हुई है।उन्होंने राजधानी […]

Himachal News: हिमाचल की बेटियों को सीएम सुक्खू ने दी बड़ी सौगात, एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख

Himachal News: ​शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) द्वारा जहां प्रदेश में कई विकास कार्य किया जा रहे हैं वहीं बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू की जा रही है।वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए एक बड़ी घोषणा की हुई है।उन्होंने राजधानी शिमला में इस एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय उन्होंने बताया कि एक बेटी होने पर ₹200000 वहीं दूसरी बेटी का जन्म होने पर ₹100000 सरकार की ओर से दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां हिमाचल प्रदेश में लगातार कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आ रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से उन तमाम बेटियों के लिए बड़ी सौगात दी हुई है।

पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर शिमला में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। दो दिन की कार्यशाला के दौरान कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और इस एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि देश में लिंगानुपात में तीसरा स्थान हिमाचल का है। आज पंचायती राज संस्थाओं में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं। महिलाओं के राजनीति में आने के कारण भ्रूण हत्या में कमी आई है। महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी एक बेटी (सिंगल गर्ल चाइल्ड) होगी, उसे दो लाख इंसेंटिव दिया जाएगा। दूसरी बेटी होने पर एक लाख की मदद सरकार देगी। पहले 35 हजार रुपए दिए जाते थे। यह घोषणा आने वाले समय के लिए लागू होगी।

Himachal News: हिमाचल की बेटियों को सीएम सुक्खू ने दी बड़ी सौगात, एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख
Himachal News: हिमाचल की बेटियों को सीएम सुक्खू ने दी बड़ी सौगात, एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख

डेढ़ वर्ष में पूर्ण करें दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र डगवार का निर्माण कार्य: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बोर्ड के सहयोग से जिला कांगड़ा के डगवार में 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का अत्याधुनिक पूर्ण रूप से स्वचालित दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के प्रथम चरण में 180 करोड़ रुपये के निवेश  से संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। इस संयंत्र के स्थापित होने से दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, स्वादिष्ट दूध, खोया और मोजेरेला पनीर सहित विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इसके लिए चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिला के दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीद कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने दूध खरीद में पारदर्शिता के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि इससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध खरीद प्रणाली को मजबूत करने के लिए 43 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। संयंत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन 2.74 लाख लीटर दूध खरीदने का लक्ष्य रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण के तहत डगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार के पनीर का उत्पादन शुरू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस प्लांट के निर्माण संबंधी कार्य को डेढ़ वर्ष के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र में उल्लेखित वायदे के अनुसार गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि और आर्थिक विकास के लिए यह पहल महत्त्वपूर्ण है और प्रदेश सरकार राज्य में डेयरी-आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने परियोजना पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और इस संयंत्र की स्थापना में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक विनय कुमार और इंद्र दत्त लखनपाल, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, सचिव राकेश कंवर, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

सुपर स्टोरी

Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Real Paisa Kamane Wala App: यह है ऑनलाईन पैसे कमाने का रियल ऐप, हर दिन 1200 रूपये की कमाई
EPFO Online Life Certificate: EPFO ने 78 लाख पेंशनर्स को दी है ये सौगात, घर बैठे-बैठे सबमिट करें लाइफ़ सर्टिफ़िकेट
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट
HAS Oshon Sharma : कौन हैं हिमाचल की लेडी HAS ओशिन शर्मा?, जिसे पहले DC ने भेजा नोटिस फिर सरकार ने किया तबादला
PNB Bank : PNB के ग्राहकों को एक अक्टूबर से लगेगा बड़ा झटका, 5 बड़े नियमों में होगा बदलाव
RBI New Guideline: RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की बड़ी गाइडलाइन, जान ले नहीं तो होगा पछतावा