Education/Jobहिमाचल

Deputy CM Mukesh Agnihotri ने किया बड़ा ऐलान, हिमाचल के युवाओं को दिया वादा निभायेगी कांग्रेस सरकार, तीन विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती

​शिमला। हिमाचल के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती होने वाली है। प्रदेश भर में करीब 12 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसका खुलासा खुद (Deputy CM Mukesh Agnihotri) डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया है। मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) की मानें तो अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में बेरोजगार घूम…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • HRTC में चालकों परिचालकों की होगी भर्ती
  • जल शक्ति और HRTC में होगी भर्ती
  • Police constables के भरे जाएंगे 1228 पद
  • Sukhu government ने किया था लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा

​शिमला। हिमाचल के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती होने वाली है। प्रदेश भर में करीब 12 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसका खुलासा खुद (Deputy CM Mukesh Agnihotri) डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया है। मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) की मानें तो अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में बेरोजगार घूम रहे युवाओं के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है।

HRTC में चालकों परिचालकों की होगी भर्ती

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा के गांव बसाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। यहां पर उन्होंने खुलासा किया कि प्रदेश सरकार 12 हजार के करीब भर्तियां करने जा रही है। जिसमें जल शक्ति विभाग के अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम और पुलिस विभाग है। जल शक्ति विभाग में जहां 10 हजार नई भर्तियां होंगी। वहीं एचआरटीसी विभाग में 350 चालकों और 350 परिचालकों के पद भरे जाएंगे। वहीं पुलिस विभाग में 1228 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी।

जल शक्ति और HRTC में होगी भर्ती

मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) ने कहा कि प्रदेश में पानी की हर स्कीम पर विभाग कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए नए पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह से एचआरटीसी में भी नई बसें खरीदी जा रही हैं। HRTC दर्शन सेवा योजना के तहत 175 नए रूटों पर नई बसें चलाएगा। प्रत्येक धार्मिक स्थलों के दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें (special buses)  चलाई जाएंगी। जिसके चलते ही चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। 

Police constables के भरे जाएंगे 1228 पद

इसी तरह से प्रदेश सरकार पुलिस विभाग (Police Department) में भी 1228 पदों पर पुलिस कांस्टेबलों (Police constables)  की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए कुछ नए नियम बनाए गए हैं, जिनकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह पुलिस भर्ती भी जल्द ही शुरू की जाएगी। नए भर्ती होने वाले पुलिस कांस्टेबलों को कमांडो कोर्स भी करवाया जाएगा। 

Sukhu government ने किया था लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा

बता दें कि सुक्खू सरकार (sukhu government) ने सत्ता में आने से पहले लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सुक्खू सरकार को सत्ता में आए एक साल से अधिक का समय भी हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी विभाग में नई भर्तियां नहीं हुई हैं। जिससे निराश बेरोजगार युवा अब सड़कों पर उतरने लगे है और सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस सब के बीच अब सुक्खू सरकार (sukhu government) ने प्रदेश में 12 हजार के करीब नई भर्तियों का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Web Title: Deputy cm mukesh agnihotri made a big announcement congress government
End of Article