अभी-अभीहिमाचल

हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हुए शामिल

CM Sukhwinder Singh sukhu participates In CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) की पहली बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद हुई है। हैदराबाद में यह बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश के […]
An image of featured content
This is the caption text

CM Sukhwinder Singh sukhu participates In CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) की पहली बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद हुई है। हैदराबाद में यह बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश के तीन नेता बैठक में भाग ले रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग ले रहे हैं।

तेलंगाना कांग्रेस कमेटी ने सुबह एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल से स्वागत किया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Former Chief Minister of Punjab Charanjit Singh Channi) भी इस दौरान साझा की गई तस्वीर में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आयोजन स्थल पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बैठक की औपचारिक शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के बाद सरकार द्वारा किए गए राहत और पुनर्वास प्रयासों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावितों के घावों पर मरहम लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Himachal Pradesh: हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है. बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू भी पहुंचे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमाचल के राहत बचाव कार्य की जानकारी दी.
Himachal Pradesh: हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है. बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू भी पहुंचे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमाचल के राहत बचाव कार्य की जानकारी दी.

 

विज्ञापन
Web Title: Cm sukhwinder singh sukhu participates in cwc meeting