Breaking: चंबा जन्माष्टमी के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो गाड़ी, मासूम बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत, चार घायल ।। Chamba Road Accident News
Chamba Road Accident News चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा (Chamba) में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्चे व दो महिलाओं की माैत बताई जा रही है। हादसा गुरूवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। हादसा सिढ़कुंड मार्ग पर झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के समीप पेश […]
यह भी पढ़ें || Arvind Kejriwal Resignation : कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, आतिशी का नाम सबसे आगे
Chamba Road Accident News चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा (Chamba) में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्चे व दो महिलाओं की माैत बताई जा रही है। हादसा गुरूवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। हादसा सिढ़कुंड मार्ग पर झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के समीप पेश आया हुआ है। हादसा इतना दर्दनाक है कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज (Chamba Medical College) पहुंचाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा की रहने वाली पांच महिलाएं व एक बच्चा व चालक सवार थे। हादसे में दो महिलाओं व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। यह भी पढ़ें || Arvind Kejriwal Resignation : कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, आतिशी का नाम सबसे आगे
वहीं चार लोगों घायल बताये जा रहे है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक महिलाएं चंबा राजपुरा की रहने वाली है। जाेकि दुआट महादेव के दर्शन करने गए हुए थे। लेकिन दर्शन करने के बाद वपिस घर आते समय झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के सीमप टरीरू मोड पर बोरेरो गाड़ी HP10B 8051सड़क हादसे शिकार हो गई। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हआ है। वहीं मृतक महिलाओं की आयु 40 और 50 वर्ष के बीच में बताई जा रही है मरने वाले बच्चे की आयु 2 से 3 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन करके वापसी लौट रहे थे। लेकिन बीच में गाड़ी सड़क हादसे की शिकार हो गई।
पूरी खबर के लिए इंतजार करें: कुछ समय बाद इस पेज पर खबर पूरी डाल दी जाएगी।
सुपर स्टोरी
Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट