Chamba Pangi Fire News || पांगी के कुमार पंचायत में भीषण अग्निकांड, 6 परिवारों के उजड़े आशियाने
Chamba Pangi Fire News || जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत कुमार में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया हुआ है। जहां पर दो-दो मंजिले के उपरले चार मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए है। वहीं दो अन्य मकानों में भी काफी क्षति पहुंची हुई है। घटना रविवार देर शाम […]
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को कुमार पंचायत निवासी लुद्रसिंह पुत्र बहादुर सिंह के घर से अचानक धुआं उठने लगा जिसके बाद परिवार वालों ने बाहर आकर देखा तो उपरले मंजिल में आग लगी हुई थी। उन्होंने जोर जोर से चिल्लाना शुरू दिया। जिसके बाद आसपास के गांव वाले एकजुट हो गए। और आग पर काबू पाने लगे। लेकिन सूखी लकड़ी में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।और एक मकान के साथ तीन अन्य मकान में पूरी तरह से राख कर दिये। इसके अलावा दो अन्य मकानों में भी क्षति पहुंची हुई है। गांव वासियों ने मिट्टी व पानी से आग पर काबू पाया हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है।
जिस समय आग लगी उस समय गांव में बिजली भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि आग पहले लकड़ी से बने घास के शेड में लगी। जिसके बाद पूरी घर को अपनी चपेट में ले लिया हुआ है। गांव वासियों के मुताबिक इस घटना में तकरीबन 20 लाख का नुकसान हुआ है। जिसमें चार प्रभावितों के 12 कमरे जलकर राख हो गए है। जिसमें सर्दियों के लिए जमा किया हुआ राशन समेत मवेशियों का चारा भी जलकर राख हुआ है। इस घटना के प्रभावितों के नाम लुद्रसिंह पुत्र बहादुर सिंह, नेगी राम पुत्र बहादुर सिंह, किशन चंद पुत्र पूर्ण चंद, दौलत राम व ओम नाथ शामिल है। उधर पंचायत के उपप्रधान मान सिंह ने बताया कि पांगी प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने पांगी प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग की है कि सर्दियों के इन दिनों में गरीब चार परिवार बेघर हो गए है। उन्हें तुरंत राहत राशि मुहैया करवाई जाए।
Tags: Chamba Pangi Fire News
सुपर स्टोरी
Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट