अभी-अभीमेरी पांगीहिमाचल

Chamba Pangi News || पिकअप में मवेशियों को लादकर पांगी से की जा रही थी तस्करी, पुलिस से पहले ग्रामीणों ने की नाकाबंदी, तीन गिरफ्तार

Chamba Pangi News || जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुलिस ने तीन लोगों को मवे​शियों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कि हुआ है।
An image of featured content
This is the caption text

Chamba Pangi News || पांगी :  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुलिस ने तीन लोगों को मवे​शियों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कि हुआ है। तीनों आरोपी जम्मू कश्मीर के रहने वाले है। जाकि पिछले एक माह से पांगी व लाहुल से पशु काे बंधक बनाकर गाडियों में भरकर जम्मू व कश्मीर पहुंचाते थे। इस संबंध में कई बार पुलिस थाना पांगी में ​शिकायत दर्ज की गई। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली हुई थी।

वहीं मंगलवार देररात को करीब 11 बजे जब लाहुल के तांदी से दो गाय व एक बैल को पिकअप में भरकर जम्मू के तीन तस्कर पांगी के पुर्थी पंचायत के छौ नामक स्थान पर पहुंचे तो वहीं पर ग्रामीणों ने उन्हें रोक, और मवे​शियों व पंचायत प्रधान द्वारा जारी किये गए कागजपत्र मांग लेकिन तीनों लोगों के पास कोई को कागज नहीं था।

जिसके बाद तीनों  पिकअप गाड़ी वहां छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस थाना पांगी को सूचना दी और पुलिस टीम ने देररात को मौके पर पहुंचकर पिकअप को जब्त किया । इसके अलावा तीनों आरोपियों को सुबह के समय पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। तीनों आरो​पी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले है। जोकि पिछले एक माह से पांगी व लाहुल से पशु तस्करी करते थे। हलांकि पुलिस इस बारे में तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पिछले एक माह से पांगी व लाहुल से लिए हुए पशुओं को कहा ड़ाला हुआ है।

खबर की पुष्टी करते हुए पुलिस अ​​धिक्षक चंबा अ​भिषेक यादव ने बताया कि पुलिस थाना पांगी की टीम को मंगलवार रात को सूचना मिली तो छौ नामक स्थान पर ग्रामीणों ने तीन अज्ञात लोगों को पशुओं की तस्करी करते हुए पकड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों द्वारा वाहन बीच सड़क पर खड़ा करके भाग गए थे। जिन्हें पुलिस ने सुबह के समय गिरफ्तार किया हुाअ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों के ​खिलाफ मामला दर्जकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Web Title: Cattle were being smuggled from pangi by loading them in a pickup
End of Article