अभी-अभीहिमाचल

हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कर्मचारियों के वेतन को लेकर हुआ बदलाव, अब इस तारीख को खाते में आएगी सैलरी

​शिमला: हिमाचल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया हुआ है। शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी हुई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर 2024 को और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर 2024 को किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार की ओर से वित्त…
An image of featured content
This is the caption text

​शिमला: हिमाचल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया हुआ है। शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी हुई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर 2024 को और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर 2024 को किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार की ओर से वित्त विभाग द्वारा सरकारी कोषागार में होने वाले नकदी प्रवाह की समीक्षा करने के बाद लिया गया है। 

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने यानि अगस्त में कर्मचारियों को 5 सितम्बर और पेंशनरों को 10 सितम्बर 2024 को सैलरी का भुगतान किया गया हुआ था। वहीं मौजूदा समय सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश सरकार प्राप्तियों और खर्चों के असंतुलन को कम करना है ताकि ऋण की सही समय पर प्राप्ति हो और इस पर दिए जाने वाले ब्याज का बोझ कम किया जा सके।

राज्य की वित्तीय स्थिति का आकलन लगातार किया जा रहा है ताकि सरकारी खर्चों को सही दिशा में प्रबंधित किया जा सके। सरकार का यह प्रयास है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन मिले। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर 4 सितम्बर  2024 को विधानसभा में स्पष्ट किया था कि सितम्बर माह के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन किया जाएगा और 28 या 29 सितम्बर को फिर से इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया हुआ है और उन्हें अपनी मासिक किश्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है। सरकार की यह पहल कर्मचारियों और पेंशनरों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाई गई है।  जिससे उनके वित्तीय हितों  को ध्यान में रखा जाए। 

विज्ञापन
Web Title: Big news for himachal employees
End of Article