Education/Jobहिमाचल

Himachal Board 12th Topper || आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

Himachal Board 12th Topper || धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि  सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घो​षित कर दिया हुआ है।  प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। जिसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। इस साल साइंस स्ट्रीम में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर Kamakshi Sharma और […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • निजी स्कूल की छात्रा है Kamakshi Sharma || Himachal Board 12th Topper ||

Himachal Board 12th Topper || धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि  सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घो​षित कर दिया हुआ है।  प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। जिसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। इस साल साइंस स्ट्रीम में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर Kamakshi Sharma और छाया चौहान ने टॉप किया है। दोनों ने परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जबकि, कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता और वाणिज्य संकाय में 98 फीसदी हासिल कर शाव्या ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं। साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली Kamakshi Sharma एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। Kamakshi Sharma की माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। जबकि कामाक्षी के पिता एक दुकान चलाते हैं। कामाक्षी के टॉप करने से उसकी माता और पिता में खुशी का माहौल है।

निजी स्कूल की छात्रा है Kamakshi Sharma || Himachal Board 12th Topper ||

बैजनाथ के भारती विद्यापीठ स्कूल की में पढ़ने वाली Kamakshi Sharma ने विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कामाक्षी ने अपनी मेहनत से ना सिर्फ अपने क्षेत्र का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कामाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। कामाक्षी की माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा पिता चढियार गांव में स्टेशनरी की दुकान करते हैं।। जैसे ही कामाक्षी को पता चला कि उसने पहले स्थान हासिल किया है वह अपनी माता के साथ बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में आकर भोले के दरबार मे माथा टेकने पहुंच गई

विज्ञापन
Web Title: Anganwadi workers daughter tops himachal father runs a small shop