अभी-अभीहिमाचल

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, जगह-जगह भूस्खलन, पूरे प्रदेश में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट

​Himachal Weather: शिमला: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली हुई है। प्रदेश कुछ जिलाें में सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। इसके अलावा ठंडी हवाओं और बारिश ने गर्मी से राहत तो दी हुई है। शिमला में सुबह से ही घनी धुंध (Fog) छाई हुई है। धुंध इतनी गहरी है कि दिन में अंधेरा…
Himachal Weather:
Himachal Weather:

​Himachal Weather: शिमला: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली हुई है। प्रदेश कुछ जिलाें में सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। इसके अलावा ठंडी हवाओं और बारिश ने गर्मी से राहत तो दी हुई है। शिमला में सुबह से ही घनी धुंध (Fog) छाई हुई है। धुंध इतनी गहरी है कि दिन में अंधेरा सा छा गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर अपनी गाडियों को चलाना पड़ रहा हे। कांगड़ा (Kangra) धर्मशाला (Dharamshala) मुख्य मार्ग पर चेतडू के पास भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है।

जिसके चलते आज सुबह से करीब 8:30 बजे से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। वहां फंसे वाहनों को शीला-औरा-सराह वैकल्पिक मार्ग से रूट डायवर्ट (Route Divert) किया गया है। शिमला के जतोग छावनी (Jutogh Cantonment) इलाके में हटनी की धार के पास भी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। इस हादसे में एक वाहन उसकी चपेट में आ गया और पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। हालंकि इस हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई हुई है।

उधर चंबा के जिले के उपमंडल पांगी के जिला से जोड़ने वाले नजदीकी मार्ग सचे जोत में भी मौसम खराब हुई है। चैक पोस्ट सतरूंड़ी से पर्यटकों को सचे जोत की ओर नहीं भेजा जा रहा है। क्योंकि 14 हजार फीट की ऊचांई पर ​िस्थत इस जोत में जैसे ही मौसम खराब होता है तो बर्फबारी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Web Title: Alert for heavy rain for a we
End of Article