अभी-अभीहिमाचल

Himachal Teachers Recruitment || CM सुक्खू के इस मंत्री ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, हिमाचल में 2800 ​शिक्षकों की भर्ती

Himachal Teachers Recruitment || हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 2800 शिक्षक भर्ती होंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के  Education Minister Rohit Thakur ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  जेबीटी और टीजीटी में 2252 बैचवाइज पदों पर भर्ती की जा रही है। इनके परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। शेष पदों…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Teachers Recruitment || हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 2800 शिक्षक भर्ती होंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के  Education Minister Rohit Thakur ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  जेबीटी और टीजीटी में 2252 बैचवाइज पदों पर भर्ती की जा रही है। इनके परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। शेष पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। हमीरपुर में बनाए गए नए भर्ती आयोग के साथ इस विषय में चर्चा जारी है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शास्त्री शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती काउसलिंग जारी है।

हाईकोर्ट को सूचित करने के बाद इसका फैसला जारी किया जाएगा। उन्हें बताया गया कि पहली कक्षा में दाखिलों में छूट की सूचना जल्द ही दी जाएगी। छह वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। यह अधिसूचना दोनों सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश भर में इसकी व्यवस्था करती है। उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश ने देश में पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई है, लेकिन कुछ मामलों में पिछड़ गया है। यह अब तेजी से होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष से पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी बोली जाएगी। स्कूलों में गणित पुस्तकें अंग्रेजी में दी जाएंगी।

विज्ञापन
Web Title: 2800 new teachers will soon be recruited in government schools
End of Article