शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शिमला कालका ट्रैक पर आज से करीब सात महा बाद ट्रेन दौड़ने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी के कारण उक्त रूट पर ट्रेन बंद थी। आज राजधानी शिमला के लिए करीब 11.10 बजे ट्रेन रवाना हुई है। करीब छह घंटे का सफर तय कर ट्रेन 5 बजकर 20 मिनट के आसपास समरहिल पहुंचेंगी। पर्यटकों के लिए इस ट्रेन का शुरू होना बड़ी राहत की बात है।
शिमला कालका ट्रैक पर सात महीने बाद दौड़ी ट्रेन

21
Oct