हिमाचल के सोलन ठोडो मैदान से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला वासियों को दी करोड़ों की सौगात

सोलन: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन शहर में करीब ₹340000000 की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास की। ठोडो मैदान में एक समारोह में उन्होंने कहा कि शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए हाल ही में सोलन पालमपुर और मंडी को नगर निगम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से इन तीनों शहरों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कल विधानसभा में प्रस्तुत बजट में राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्राप्त किए ताकि सोलन विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री राजीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और विधायक राजीव विंदल दौरान मौजूद रहें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र की सबसे निचली व महत्वपूर्ण इकाई के संस्थानों में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 412 नई ग्राम पंचायतें, सात नगर पंचायतें और तीन नगर निगमों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि सोलन, पालमपुर और मंडी में तीन नए नगर निगमों का गठन इसलिए महत्वपूर्ण था, ताकि इन सभी शहरों का योजनाबद्ध और व्यवस्थित तरीके से विकास किया जा सके। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के इन सभी तीनों शहरों के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है।


Related Posts

 

कोरोना संकट से निपटने को सरकार ने उठाए प्रभावी कदम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विश्व और भारत की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग से सरकार इस स्थिति से सफलतापूर्वक बाहर आई है। भाजपा के कार्यकतार्ओं ने न केवल जरूरतमंदों और गरीबों के लिए भोजन और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई, बल्कि लोगों को लगभग 53 लाख फेस मास्क भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस संकट से उबरने के लिए न केवल समय पर प्रभावी निर्णय लिए, बल्कि वैज्ञानिकों को इस वायरस के लिए स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने तथा देश के लोगों को चुनौतियों में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीपीई किट के लिए एक समय चीन पर पूरी तरह से निर्भर रहने वाला भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ही प्रतिदिन छह लाख से अधिक पीपीई किट का उत्पादन कर कई अन्य देशों को इसका निर्यात कर रहा है। राज्य में संक्रमण के समय प्रदेश में केवल 60 वेंटिलेटर्ज थे, परंतु आज राज्य में 600 से अधिक वेंटिलेटर्ज हैं।


 

कांग्रेस ने महामारी के इस संवेदनशील मुद्दे का भी किया राजनीतिकरण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि कांग्रेस ने महामारी के इस संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण किया और राज्य सरकार पर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रदेश के लगभग 2.50 लाख लोगों की प्रदेश वापसी कर संक्रमण फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के लोगों को मास्क और सेनेटाइजर प्रदान करने के लिए खर्च की गई राशि के 13 करोड़ रुपये के बिल अपनी आलाकमान के समक्ष रखे। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों को कांग्रेस से जब कुछ मिला ही नहीं तो यह राशि कैसे और कहां खर्च की गई। मुख्यमंत्री जी ने सोलन के लोगों से नगर निगम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि विकास निर्बाध रूप से चलता रहे। प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन दिया। जिसमें भाजपा ने सभी चार सीटों पर रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए भाजपा को राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई, जो पूर्व में कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा के दोनों उपचुनावों और उसके पश्चात पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में जीत दर्ज की।


 

शगुन योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए दिए जाएंगे 31 हजार रुपये

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य के लोग जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर जैसी अनेक योजनाओं से अत्यधिक लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना राज्य के युवाओं के लिए वरदान साबित हुई है और वे अब रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार प्रदाता बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस प्रस्तुत राज्य के वार्षिक बजट में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 65 से 69 वर्ष की आयु की वृद्ध महिलाओं को बिना किसी आय सीमा के प्रतिमाह एक हजार रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए 31 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य के गरीबों के लिए लगभग 12 हजार घरों का निर्माण करने की भी घोषणा की गई है।

जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्यालय भवन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के 3.93 करोड़ रुपये की लागत के मुख्यालय भवन, 15 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी से सोलन शहर की उठाऊ पेयजल योजना के सुधार एवं स्तरोन्नयन कार्य, तीन करोड़ रुपये की लागत से सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरोट व बसाल तहसील की विभिन्न बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 2.19 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत मशीवर और जौणाजी के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य, 1.25 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कनैर और जधाणा में मेहली चरण-2 उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, जटोली में 4.21 करोड़ रुपये के मॉडल करियर सेंटर और 1.27 करोड़ रुपये की लागत की सोलन की जल आपूर्ति वितरण के चरण-2 के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। जोगिंद्रा बैंक के प्रबन्धन की ओर से जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्यगेश भारतीय जी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.56 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।


 

साईं संजीवनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सोलन का लोकार्पण

जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य में सहभागिता योजना के अंतर्गत साईं संजीवनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सोलन का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल जी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान क्षेत्र में सोलन शहर विकसित शहर के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने ही सोलन शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत करने की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने शहर के लोगों से आगामी नव गठित नगर निगम के चुनावों में सभी भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी ने कहा कि राज्य के गठन के समय केवल एक नगर निगम शिमला था और कांग्रेस सरकार ने इन 50 वर्षों के दौरान केवल एक नगर निगम धर्मशाला का गठन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने सोलन, मंडी और पालमपुर में तीन नए नगर निगम गठित किए, ताकि राज्य के तेजी से विकसित हो रहे इन शहरों का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है और इसका उद्देश्य हमारे शहरों को और अधिक जीवंत और आत्मनिर्भर बनाना है।


 

सोलन देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर

राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन शहर के लोगों को उनके प्यार और परोपकार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोलन शहर देश का सबसे तेजी से विकसित हो रहा शहर है। शहर का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक था कि शहर को निगम का दर्जा मिले। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर सोलन शहर के लोगों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोलन शहर की विकासात्मक मांगों के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व सांसद और राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कश्यप जी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सोलन जिला को नगर निगम का दर्जा देना सोलन शहर के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि नवगठित नगर निगम की सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना अब शहर के लोगों की जिम्मेदारी है।

 

मुख्यमंत्री  ने इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहेबिलिटेशन सेंटर के निजी वार्ड का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन के निकट मानव मंदिर कथौन में इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर में निजी वार्ड का लोकार्पण करने के बाद कहा कि यह संस्थान मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रसित हर व्यक्ति तक पहुंचने के अलावा लोगों में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के बारे में जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर उपचार की सुविधाएं स्थापित करने के लिए भी कार्यशील हैं।

 

 

 

Related Posts