शिमला: प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल ट्रैफिक व कानून व्यवस्था का कामकाज महिला पुलिस देखेगी। इसका उद्देश्य महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान भी देना है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिमला की महिला पुलिसकर्मी महिला पुलिसकर्मी प्ररेड, बाइक स्टंट व कई प्रकार के करतब दिखाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे राज्य स्तरीय समारोह शिमला होगा
जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिलाओं को संबोधित करेंगे बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में भी इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं जिला चंबा में भी इस अवसर पर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Related Posts