मंडीः धनालग में खुदाई के दौरान मिली भगवान श्रीराम की प्राचीन मूर्ति

मंडी। उपमंडल सरकाघाट की धनालग पंचायत में खुदाई के दौरान भगवान श्रीराम की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। दावा किया जा रहा है कि यह मूर्ति 18वीं शताब्दी की है और भगवान श्री राम की है। पत्थर की बनी यह मूर्ति बहुत ही आकर्शक है। उधर, अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि मूर्ति मंडी रियासत के राजाओं के समय में बनाई गई है।
तहसील बलद्वाड़ा की धनालग पंचायत वैसे भी अपनी ऐतिहासिक पहचान बनाए हुए हैं। यहां पर राजाओं के समय के तीन प्राचीन मंदिर भी हैं और यहां राजाओं के गढ़ भी हैं। हालांकि अब यह गढ़ और मंदिर अधिकतर नस्ट हो चुके हैं और इनके अवशेश ही यहां पर दिखाई देते हैं। स्थानीय पंचायत के प्रधान बेसर सिंह ने इस बात की पुस्टि करते हुए कहा कि मनरेगा कार्य के दौरान जमीन से भगवान श्रीराम की मूर्ति मिली है।
उन्होंने कहा कि पंचायत के बुद्घिजीवी लोगों की राय लेकर यह निर्णय लिया जाएगा कि आखिर इस मूर्ति को किस तरह से रखना चाहिए, कहा कि अगर संभव हुआ तो यहां पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।