हिमाचलः चंबा के तीसा में गहरी खाई में गिरी निजी बस अब तक मिले छह शव

चंबा। हिमाचल के चंबा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। तीसा में एक सवारियों को ले जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। मगर अभी तक सात ही शव बरामद हुए हैं, जबकि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर हैं और बचाव कार्य किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोग भी हादसे में घायलों को बचाने में लगे हुए हैं। मरने वालो का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि बस में अधिक सवारियां थी, इसलिए बहुत से लोगों के हताहत होने की आशंका है। बस बहुत अधिक गहराई में गिरने से अधिकतर के हताहत होने की आशंका है।

यह बस कालोनी मोड़ से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसा इतना भयंकर था कि जिसके चलते बस के परखच्चे उड़ गए और बस के टुकड़े टुकड़े हो गए हैं। उधर, कई घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू चल रहा है। घायलों और मरने वालों के अभी तक आधिकारि‌क पुस्टि नहीं हो पाई है।