Breaking: हिमाचल के इस जिले में गोलीकांड, दो युवक घायल

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल हरोली के दायरे में आने वाले पालकवाह गांव के साथ लगते सोमभद्रा नदी के किनारे अभी एक गोलीकांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो स्थानीये युवक घायल हुए है। इस घटना को अंजाम देन वाली वारदात उस समय घटी जब दो युवक रेत भरने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर नदी के किनारे जा रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने गोलियां बरसाना शुरू कर दी। गोलियों के शिकार होने से दोनों युवक तो बच गए लेकिन छर्रे के कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गए है। बताया जा रहा कि आरोपी ने इस घटना को इस लिए अंजाम दिया क्योकिं व ट्रैक्टर अपने खेत से गुजरने नहीं देता था।

 

जिस कारण गुस्साए व्यक्ति ने दोनों युवकों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस घटना में हरोली के हलेड़ा गांव निवासी लखजिंद्र सिंह व गुरूप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हुए है। जिन्हें  अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेत भरने के लिए स्वां नदी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान आरोपी द्वारा नदी के किनारे बैठकर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस को पालकवाह में गोली चलने की सूचना मिली हुई है। जिसके बाद टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।

Related Posts

-अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपने न्यूज चैनल पत्रिका न्यूज हिमाचल के साथ


Related Posts