देहरा: देहरा उपमंडल के दायरे में आने वाले चौली पंचायत में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय मोनिका पत्नी राजा राम पंचायत चौली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर में बिस्तर पर सोई हुई थी उसी दौरान सांप ने उस डस लिया। घटना बुधवार देररात की है।
हलांकि महिला को गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पांव की उंगली पर डस दिया था। महिला अचानक बेसुध हो गई। इसके पश्चात उसे परिवार के सदस्य सीएचसी गरली में इलाज के लिए ले गए। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रक्कड़ जीत सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।