चंबा: जिला चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान में एक और सफलता हांसिल की है। पुलिस ने सलूणी में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 752 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। और आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस दल की टीम में सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह की अगुवाई में गश्त पर थी। इसी बीच सलूणी की ओर से बैग उठाए एक व्यक्ति पैदल चला आया। जब उसने अपने सामने पुलिस को देखा तो घबरा गया और पीछे की ओर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका पीछा कर उसे दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बलवंत सिंह निवासी गांव कुंड डाकघर लिग्गा तहसील सलूणी जिला चंबा बताया। जब बैग की तलाशी ली 752 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक चंबा एस अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध किहार थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।