गोहर: पुलिस थाना गोहर के दायरे में आने वाले बस्सी पंचायत में शिहलधार में समीप बिते दिन देररात एक कार खाई में गिर गई। और हादसे में दो लोग सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गोहर अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोहर केलोधार सड़क पर रात करीब दो बजे दर्दनाक हादसा पेश आया।
जिसकी जानकारी सुबह करीब पांच बजे लगी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जुटकर हादसे का शिकार हुए लोगों के बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस थाना गोहर को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मंडी रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।