Savings Scheme: सरकारी कर्मचारी नौकरी के बाद रिटायरमेंट की चिंता हमेशा सताती है। क्योंकि नौकरी के बाद मंथली इनकम नहीं होती है। जिससे जरूरी खर्चे उठाना कठिन हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए Senior Citizen Savings Scheme स्कीम शुरू की है। यह एक बेहतरीन सेविंग स्कीम है। यह योजना सबसे अधिक ब्याज दर मिलता है। जिससे वरिष्ठ नागरिक अपनी सेवानिवृत्ति निधि को सुरक्षित रख सकते हैं और नियमित आय भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना में निवेश करने के लिए वरिष्ठ नागरिक ₹1,000 से लेकर ₹30 लाख तक की राशि जमा कर सकते हैं। ₹1 लाख तक की राशि नकद में और ₹1 लाख से अधिक की राशि चेक के माध्यम से जमा की जा सकती है। SCSS में 8.2% की वार्षिक ब्याज दर मिलती है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्चतम ब्याज दर है। निवेश करने के बाद वरिष्ठ नागरिक हर महीने 20 रुपये मंथली पेंशन (Monthly Pension) के रूप में नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं। यदि सेवानिवृत्त जोड़े दो अलग-अलग SCSS खाते खोलते हैं, तो उनकी निवेश सीमा बढ़कर ₹60 लाख हो सकती है। इससे उनकी तिमाही ब्याज राशि ₹1,20,300 और वार्षिक आय ₹4,81,200 तक हो सकती है। इस योजना में पांच साल की परिपक्वता अवधि के बाद, वरिष्ठ नागरिकों को ₹24,06,000 का ब्याज मिल सकता है।
कैसे पा सकते हैं 20 हजार रुपये मंथली
- तिमाही ब्याज: ₹60,150 मिलेंगे।
- वार्षिक ब्याज: ₹2,40,600 मिलेंगे।
- पांच वर्षों में कुल ब्याज: ₹12,03,000 मिलेंगे।
- कुल परिपक्वता राशि: ₹42,03,000 मिलेंगे।