सरकारी योजना

Government Loan Schemes : Home Loan, Car Loan होगा सस्ता, इस सरकारी बैंक ने ग्रहाकों को दी बड़ी खुशखबरी

Government Loan Schemes :  नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने होम लोन, ऑटो लोन और अन्य खुदरा कर्ज पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट तक की कमी करने की घोषणा की हुई है। बैंक  की ओर से दी जानकारी के अनुसार ग्राहकों को किफायती वित्तीय विकल्प मिलते रहेंगे, इसलिए संशोधित दरें होम लोन, […]
Government Loan Schemes
Government Loan Schemes
HIGHLIGHTS
  • होम लोन पर EMI का असर
  • ऑटो लोन पर EMI का असर
  • पर्सनल लोन पर EMI का असर

Government Loan Schemes :  नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने होम लोन, ऑटो लोन और अन्य खुदरा कर्ज पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट तक की कमी करने की घोषणा की हुई है। बैंक  की ओर से दी जानकारी के अनुसार ग्राहकों को किफायती वित्तीय विकल्प मिलते रहेंगे, इसलिए संशोधित दरें होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन में लागू होंगी। 7 फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पांच वर्ष बाद नीतिगत दरों में बदलाव करते हुए रीपो रेट में 24 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, जिससे यह 6.25% रह गया।

NPA ने इस कटौती के बाद विभिन्न योजनाओं के तहत होम लोन की ब्याज दर को 8.15% तक बढ़ा दिया है। साथ ही, 31 मार्च 2025 तक बैंक ने अपफ्रंट प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंटेशन फीस को पूरी तरह माफ कर दिया है। विभिन्न खुदरा लोन पर ब्याज दरों में कमी आई है। 10 फरवरी से, बैंक ने होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन पर नई दरों का ऐलान किया है। पीएनबी ने रिटेल लोन के लिए ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया।

पीएनबी के इस फैसले से होम लोन, कार लोन समेत तमाम रिटेल लोन सस्ते हो जाएंगे। इस बदलाव के बाद पीएनबी का होम लोन अब 8.25 प्रतिशत की शुरुआती दर के साथ उपलब्ध होगा। वहीं, कार लोन की शुरुआती ब्याज दरें भी घटकर 8.50 प्रतिशत हो गई हैं। आरबीआई ने करीब 5 साल के बाद 7 फरवरी को रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी।

होम लोन पर EMI का असर

  • मौजूदा ब्याज दर: 8.40% (पहले)
  • नई ब्याज दर: 8.15%
  • लोन राशि: ₹30 लाख
  • अवधि: 20 साल (240 महीने)
  • पहले की EMI (8.40%)
    – EMI = ₹25,836 प्रति माह
  • नई EMI (8.15%)
    – EMI = ₹25,290 प्रति माह
  • कितनी होगी बचत?
    ₹546 प्रति माह या ₹1,31,040 पूरे लोन टेन्योर में

ऑटो लोन पर EMI का असर

  • मौजूदा ब्याज दर: 8.75% (पहले)
  • नई ब्याज दर: 8.50%
  • लोन राशि: ₹10 लाख
  • अवधि: 7 साल (84 महीने)
  • पहले की EMI (8.75%)
    – EMI = ₹15,941 प्रति माह
  • नई EMI (8.50%)
    – EMI = ₹15,796 प्रति माह
  • कितनी होगी बचत?
    – ₹145 प्रति माह या ₹12,180 पूरे लोन टेन्योर में

पर्सनल लोन पर EMI का असर

  • मौजूदा ब्याज दर: 11.50% (पहले)
  • नई ब्याज दर: 11.25%
  • लोन राशि: ₹5 लाख
  • अवधि: 5 साल (60 महीने)
  • पहले की EMI (11.50%)
    – EMI = ₹10,988 प्रति माह
  • नई EMI (11.25%)
    – EMI = ₹10,931 प्रति माह
  • कितनी होगी बचत?
    – ₹57 प्रति माह या ₹3,420 पूरे लोन टेन्योर में

 

विज्ञापन
Web Title: Punjab national bank pnb has announced a reduction in interest rates on home loans