LICसरकारी योजना

Check Your LIC Policy Status || LIC ने बंद की अपनी ये खास पॉलिसी, जानें कैसे निकालें पैसा

नई दिल्ली:  Check Your LIC Policy Status || LIC ने वापस ली धन वृद्धि पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम अपनी धन वृद्धि पॉलिसी (LIC Dhan Viddhi Policy) को वापस लेने जा रही है।  LIC धन वृद्धि नॉन लिंक्ड इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी एलआईसी धन वृद्धि एक नॉन लिंक्ड इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी। इसमें निवेश […]
An image of featured content
This is the caption text

नई दिल्ली:  Check Your LIC Policy Status || LIC ने वापस ली धन वृद्धि पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम अपनी धन वृद्धि पॉलिसी (LIC Dhan Viddhi Policy) को वापस लेने जा रही है।  LIC धन वृद्धि नॉन लिंक्ड इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी एलआईसी धन वृद्धि एक नॉन लिंक्ड इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी। इसमें निवेश करने वाले ग्राहकों को बीमा सुरक्षा के साथ ही सेविंग का भी फायदा मिल रहा था।  जानें कब लॉन्च हुई थी LIC धन वृद्धि पॉलिसी धन वृद्धि पॉलिसी स्कीम 869, UIN 512N362V02 को 23 जून, 2023 को शुरू किया गया था। हालांकि, बाद में इसे सितंबर में बंद कर दिया था। 

1 अप्रैल, 2024 से कंपनी ने वापस ली स्कीम LIC ने दोबारा फरवरी में इसे शुरू किया और 1 अप्रैल, 2024 को बंद कर दिया। इस पॉलिसी के तहत 10, 15 और 18 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता था।  LIC की धन वृद्धि पॉलिसी पर थी लोन की सुविधा LIC की धन वृद्धि पॉलिसी को खरीदने की मिनिमम उम्र 90 दिन से लेकर 8 साल तक थी। वहीं, अधिकतम उम्र 32 से 60 साल के बीच थी। इस पॉलिसी पर लोन लेने की सुविधा भी थी। 

LIC धन वृद्धि पॉलिसी में था 1.25 लाख का सम एश्योर्ड LIC की धन वृद्धि पॉलिसी में 1.25 लाख रुपये का मिनिमम सम एश्योर्ड था। लेकिन अब एलआईसी ने इस पॉलिसी को विदड्रॉ कर लिया है। आपके पास भी ये पॉलिसी तो जानें सरेंडर के नियम ऐसे में अगर आपके पास भी ये पॉलिसी है और आप उसे सरेंडर करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इससे जुड़े नियम क्या हैं? 

LIC पॉलिसी सरेंडर करने का क्या है नियम LIC के नियमों के मुताबिक, पॉलिसी होल्डर पॉलिसी खरीदने के बाद जब चाहें अपनी जरूरत के हिसाब से पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है। ऐसा करने पर कंपनी सरेंडर वैल्यू का भुगतान करेगी।  सिंगल प्रीमियम का 75% राशि का भुगतान मिलेगा LIC पहले तीन साल में पॉलिसी सरेंडर करने पर सरेंडर वैल्यू के रूप में सिंगल प्रीमियम का 75 फीसदी राशि का भुगतान करता है। 

विज्ञापन
Web Title: Lic has stopped this special policy know how to withdraw