सरकारी योजना

Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के सरकार दे रही 5 लाख का लोन, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का लक्ष्य महिलाओं को सशक्तिकरण देना और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। केंद्र सरकार ने महिला स्वरोजगार के लिए एक योजना शुरू की हुई है। इस शेजना का नाम लखपति दीदी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
Lakhpati Didi Yojana:
Lakhpati Didi Yojana:
HIGHLIGHTS
  • इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का लक्ष्य महिलाओं को सशक्तिकरण देना और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। केंद्र सरकार ने महिला स्वरोजगार के लिए एक योजना शुरू की हुई है। इस शेजना का नाम लखपति दीदी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार योजना का उल्लेख किया है। ये एक स्किल ट्रेनिंग योजना है। योजना महिलाओं को स्वरोजगार में प्रोत्साहित करती है। योजना की मदद से व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। यह राशि आपको बिना किसी इंटरेस्ट के दी जाती है।

योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें निर्धारित की हैं। योजना का लाभ सिर्फ 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मिलेगा। विशेष रूप से, लाभार्थी महिला के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के परिवार की सालाना आय ३ लाख रुपये से कम नहीं होनी चाहिए। महिला को योजना का फायदा मिलने के लिए किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना चाहिए। योजना का लाभ महिलाओं को इसके बाद ही मिलेगा।

इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

महिला को योजना में आवेदन करने से पहले किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। महिला को फिर अपने बिजनेस प्लान और आवश्यक दस्तावेजों को अपने स्थानीय स्वयं सहायता समूह के दफ्तर में देना होगा। पैन कार्ड, आधार कार्ड, इनकम प्रूफ, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो सब महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। महिलाओं को पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा।

विज्ञापन