skip to content

Government scheme: सरकार की जबरदस्त स्कीम, अब हर महीने 1,000 रुपए, जानें कैसे मिलेगा लाभ

An image of featured content फोटो: PGDP

Government scheme: नई दिल्ली: भारत सरकार और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन्हीं प्रयासों में झारखंड सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर साल ₹12,000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है, जो ₹1,000 मासिक किश्तों के रूप में उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है।

योजना की पात्रता शर्तें

  1. योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा।
  2. महिलाओं की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो अंत्योदय कैटेगरी में आती हैं।
  4. योजना का संचालन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाता है।
आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
महीने में ₹1,000 की मदद

इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने ₹1,000 प्रदान किए जाते हैं। यह राशि हर महीने की 15 तारीख को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना की पहली किस्त 21 अगस्त को जारी की गई थी। अब तक चार किश्तें जारी हो चुकी हैं और पांचवीं किस्त जल्द ही 15 तारीख को भेजी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाएं।
  2. वहां से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  3. आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
  4. फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  5. भरे हुए फॉर्म को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करें।
शेयर करें:
Next Story