Bank Fraud Alert: नई दिल्ली: अगर आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य का खाता State Bank of India (SBI) में है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। PIB की फैक्टचेक यूनिट नेState Bank of India के ग्राहकों को सोशल मीडिया पर फैल रहे एक फर्जी मैसेज (fake message) से सतर्क रहने के बारे में जानकारी दी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि internet के इस दौर में लगातार साइबर क्राइम (cyber crime) के नए-नए मामले सामने आ रहे है। शातिर लोगों ने पैसे ठगने के लिए नए-नए तरीकों को अपनाने में कोई कसर नहीं छाेड़ रहे है। ऐसे में अगर आप सतर्क नहीं रहते, तो एक छोटी सी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। PIB ने खासतौर से रिवॉर्ड पॉइंट स्कैम (Reward Point Redeem)के बारे में आगाह किया है, जिसमें ग्राहकों को फर्जी संदेश (fake message) के जरिए धोखा दिया जा रहा है।
PIB के मुताबिक, SBI के नाम पर घूम रहे फर्जी मैसेज (fake message) में ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम (Reward Point Redeem) करने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करने का निर्देश दिया जाता है। यह संदेश ऐसा लगता है मानो इसे State Bank of India ने भेजा हो, परंतु यह पूरी तरह से झूठा है। SBI कभी भी SMS या WhatsApp के जरिए लिंक या APK फाइलें नहीं भेजता। इस तरह के मैसेज का मकसद केवल धोखाधड़ी (Fraud) करना है। इसलिए, किसी भी अज्ञात फाइल को डाउनलोड करने या Avoid clicking on suspicious links । हमेशा किसी भी सूचना को State Bank of India के आधिकारिक चैनलों से वेरिफाई करें।
PIB ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की बैंक संबंधी सूचना को साझा करने से पहले उसे आधिकारिक माध्यमों से सत्यापित करें। अपने बैंक की गोपनीय (bank confidential) जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति या वेबसाइट (unknown person or website) के साथ साझा न करें। सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
Beware ‼️
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 31, 2024
Did you also receive a message asking you to download & install an APK file to redeem SBI rewards❓#PIBFactCheck
❌@TheOfficialSBI NEVER sends links or APK files over SMS/WhatsApp
✔️Never download unknown files or click on such links
?https://t.co/AbVtZdQ490 pic.twitter.com/GhheIEkuXp