मनोरंजन

Sonakshi-Zaheer Wedding || सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों नहीं गए दोनों भाई? एक ने तोड़ी चुप्पी

Sonakshi-Zaheer Wedding ||   सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनकी पूरी फैमिली और दोस्त शामिल हुए। लेकिन उनके बड़े भाई लव और कुश सिन्हा इस शादी से गायब रहे।  लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इस बात के संकेत दिए थे कि बहन सोनाक्षी के साथ उनके मतभेद हो सकते हैं। इस […]
An image of featured content
This is the caption text

Sonakshi-Zaheer Wedding ||   सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनकी पूरी फैमिली और दोस्त शामिल हुए। लेकिन उनके बड़े भाई लव और कुश सिन्हा इस शादी से गायब रहे।  लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इस बात के संकेत दिए थे कि बहन सोनाक्षी के साथ उनके मतभेद हो सकते हैं। इस बीच एक मीडिया हाउस ने लव सिन्हा से बहन सोनाक्षी की शादी में ना पहुंचने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब देने के लिए समय की मांग कर डाली। 

लव सिन्हा ने क्या कहा अपने जवाब में? हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में लव सिन्हा ने कहा, “प्लीज एक-दो दिन का समय दीजिए। अगर मुझे लगा तो मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा। पूछने के लिए शुक्रिया।” लव सिन्हा ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में क्या लिखा था? सोनाक्षी और ज़हीर की शादी की खबर मीडिया में वायरल होने के बाद लव सिन्हा ने एक पोस्ट में लिखा था, “आज आप किसकी साइड खड़े रहेंगे?” उन्होंने इसके साथ Two Face जैसे हैशटैग किए थे। 

मीडिया के कयासों पर भी तोड़ी थी लव सिन्हा ने चुप्पी मीडिया में जब क्रिप्टिक पोस्ट से सोनाक्षी संग लव के मतभेद के कयास लगाए तो उन्होंने चुप्पी तोड़ी और अगली पोस्ट में लिखा कि वे क्रिप्टिक पोस्ट नहीं करते, बल्कि साफ़-साफ बात करते हैं।  23 जून को मुंबई में हुई सोनाक्षी सिन्हा की शादी सोनाक्षी-ज़हीर की शादी 23 जून को हुई। सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर यह सिविल मैरिज हुई। शादी में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न, मां पूनम सिन्हा और भाभी तरुणा शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Web Title: Why did both the brothers not attend sonakshi sinhas wedding