मंडी। अंतररास्ट्रीय महाशिवरात्रि उत्सव को शुरू करने के लिए मंडी के प्रधान देवता बड़ा देव कमरूनाग बुधवार को मंडी पहुंच गए। इस दौरान वह पुलघराट में रुके जहां पर प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सर्व देवता कमेटी के प्रधान शिवपाल सिंह ने भी देवता का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन के कई उच्च अधिकारी और सर्व देवता कमेटी के कई पदाधिकारी भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
इस दौरान देव कमरूनाग के गूर सहित उनके देवलूओं और बजंतरियों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुनों से पूर माहौल भक्तिमय हो गया। बता दें कि देव कमरूनाग के पहुंचने के साथ ही शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो जाते हैं और अन्य देवी देवताओं का भी आगमन शुरू हो जाता है।