मनोरंजन

Monalisa VIDEO: Rape Case में डायरेक्टर सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार तप फुट फुट कर रोने लगी मोनालिसा

Monalisa VIDEO:  नई दिल्ली: मोनालिसा (Monalisa) के एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती हुई (Crying) नजर आ रही हैं और उनका परिवार उन्हें संभालता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो उस समय आया जब उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary of Manipur) के डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj…
Monalisa VIDEO:
Monalisa VIDEO:

Monalisa VIDEO:  नई दिल्ली: मोनालिसा (Monalisa) के एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती हुई (Crying) नजर आ रही हैं और उनका परिवार उन्हें संभालता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो उस समय आया जब उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary of Manipur) के डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘मोनालिसा 0007’ (Monalisa 0007) के नाम से बने अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में मोनालिसा घर के अंदर अपनी फैमिली (Family) के साथ बैठी होती हैं, और फिर बाहर आती हैं, तो रोने लगती हैं। इसके बाद उनके परिवार के लोग उन्हें संभालते हैं। वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कहीं जा रही हैं और विदाई के वक्त इमोशनल (Emotional) हो जाती हैं।

मोनालिसा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके आंसुओं को डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary of Manipur)’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को एक महिला के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मिश्रा ने उनका तीन बार गर्भपात (Abortion) करवाया। मोनालिसा को इसी फिल्म में साइन किया गया था।

 

विज्ञापन
Web Title: Director sanoj mishra arrested in rape case monalisa started crying bitterly
End of Article