Education/Job

General Knowledge Quiz || वो कौन है, जो सुबह 4 पैरों पर, दोपहर में 2 पैरों पर और शाम को 3 पैरों पर चलता है?

General Knowledge Quiz ||  आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है.जैसा कि सभी जानते हैं, आजकल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) दोनों बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनसे जुड़े कई प्रश्न एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं में पूछे…
An image of featured content
This is the caption text

General Knowledge Quiz ||  आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है.जैसा कि सभी जानते हैं, आजकल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) दोनों बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनसे जुड़े कई प्रश्न एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपसे अनुरोध है कि आप नीचे दिए गए प्रश्नों को पूरी तरह से पढ़ें और उनका जवाब दें। हालाँकि, सभी प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं; फिर भी, आप उन्हें कहीं नोट करके रख सकते हैं।

सवाल 1 – बताएं आखिर सैय्यद राजवंश का संस्थापक कौन था?
जवाब 1 – बता दें कि सैय्यद राजवंश का संस्थापक खिजर खान (Khizar Khan) था.  

सवाल 2 – क्या आप बता सकते हैं कि आखिर जवाहरलाल नहरू का आनंद भवन किस शहर में स्थित है?
जवाब 2 – दरअसल, जवाहरलाल नहरू का आनंद भवन प्रयागराज में स्थित है.

सवाल 3 – बताएं भारत में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब और कहां की गई थी?
जवाब 3 – बता दें कि फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कोलकाता में साल 1800 में की गई थी. 

सवाल 4 – क्या आप जानते हैं ‘नमक सत्याग्रह’ किस वर्ष में शुरू हुआ था?
जवाब 4 – दरअसल, नमक सत्याग्रह वर्ष 1930 में शुरू हुआ था. 

सवाल 5 – बताएं आखिर भारतीय रेगिस्तान की एक महत्वपूर्ण नदी कौन सी है?
जवाब 5 – बता दें कि, लूनी नदी भारतीय रेगिस्तान की एक बेहद महत्वपूर्ण नदी है.

सवाल 6 – क्या आप बता सकते हैं कि आखिर वो कौन है, जो सुबह 4 पैरों पर, दोपहर में 2 पैरों पर और शाम को 3 पैरों पर चलता है?
जवाब 6 – इस पहेली का जवाब है, ‘मनुष्य’. दरअसल, यहां सुबह का मतलब है बचपन, दोपहर का मतलब है जवानी और शाम का मतलब है बुढ़ापा. बचपन में बच्चा घुटनों और हाथों के बल चलता है, इसलिए 4 पैर. वहीं, जवानी में 2 पैरों पर और बुढ़ापे में इंसान लाठी के सहारे चलता है, इसलिए यहां 3 पैर कहा गया है. 

विज्ञापन
Web Title: Who walks on 4 legs in the morning 2 legs
End of Article