Education/Job

Trending Quiz || वो कौन है, जो सुबह 4 पैरों पर, दोपहर में 2 पैरों पर और शाम में 3 पैरों पर चलता है?

Trending Quiz|| आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है. इसलिए इन सवालों के जवाब देना आपके लिए इतना आसान नहीं होगा.जैसा कि सभी जानते हैं, आजकल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) दोनों […]
An image of featured content
This is the caption text

Trending Quiz|| आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है. इसलिए इन सवालों के जवाब देना आपके लिए इतना आसान नहीं होगा.जैसा कि सभी जानते हैं, आजकल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) दोनों बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनसे जुड़े कई प्रश्न एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपसे अनुरोध है कि आप नीचे दिए गए प्रश्नों को पूरी तरह से पढ़ें और उनका जवाब दें। हालाँकि, सभी प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं; फिर भी, आप उन्हें कहीं नोट करके रख सकते हैं।

सवाल 1 – बताएं आखिर वो कौन सा पक्षी है, जो दूध से पानी को अलग कर सकता है?

जवाब 1 – दरअसल, हंस वो पक्षी है, जिसके पास दूध से पानी को अलग करने की क्षमता होती है.

सवाल 2 – क्या आप जानते हैं कि आखिर दुनिया में सबसे महंगा खून किस जीव का होता है?
जवाब 2 – बता दें कि केकड़ा वो जीव है, जिसका खून सबसे महंगा होता है.

सवाल 3 – आखिर वो कौन सा पक्षी है, जो अपना अंडा दूसरे पक्षी के घोसले में जाकर देता है?
जवाब 3 – दरअसल, कोयल वो पक्षी है, जो अपने अंडे दूसरे पक्षी के घोसले में जाकर देती है.

सवाल 4 – बताएं आखिर महात्मा गांधी की माता का नाम क्या था?
जवाब 4 – महात्मा गांधी की माता का नाम पुतलीबाई था.

सवाल 5 – क्या आप बता सकते हैं कि आखिर हवाई जहाज का अविष्कार किस देश में हुआ था?
जवाब 5 – बता दें कि हवाई जहाज का अविष्कार अमेरिका में हुआ था.

सवाल 6 – आखिर वो कौन है, जो सुबह 4 पैरों पर, दोपहर में 2 पैरों पर और शाम में 3 पैरों पर चलता है?
जवाब 6 – दरअसल, वो कोई और नहीं बल्कि ‘इंसान’ ही है. यहां सुबह का मतलब है बचपन, दोपहर का मतलब है जवानी और शाम का मतलब है बुढ़ापा, जो जीवन के तीन प्रहर होते हैं. बचपन में बच्चा हाथ और घुटनों के बल चलता है इसलिए 4 पैर, जवानी में 2 पैरों पर और बुढ़ापे में मनुष्य लाठी के सहारे चलता है, इसलिए 3 पैर कहा गया है.

विज्ञापन