Education/Job

Top 10 Medical Colleges in India: भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, MBBS की बेस्ट पढ़ाई के लिए चुनें सही संस्थान!

Top 10 Medical Colleges in India:  भारत में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहने वाले छात्रों के लिए कई अच्छे संस्थान उपलब्ध हैं। लेकिन देश  के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में से कई एक है जहां पर आपको बेहतरीन सुविधा मिलती है। जिनमें एम्स दिल्ली, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर है। MBBS, MD और अन्य […]
Top 10 Medical Colleges in India:
Top 10 Medical Colleges in India:

Top 10 Medical Colleges in India:  भारत में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहने वाले छात्रों के लिए कई अच्छे संस्थान उपलब्ध हैं। लेकिन देश  के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में से कई एक है जहां पर आपको बेहतरीन सुविधा मिलती है। जिनमें एम्स दिल्ली, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर है। MBBS, MD और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए सरकारी और निजी संस्थानों में अलग-अलग शुल्क और प्रवेश नियम हैं। यह सूची आपके लिए बहुत उपयोगी होगी अगर आप भारत के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं। यहाँ देश के दस सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज की सूचना दी गई है:

1. भारत का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज AIIMS, दिल्ली है। यहां एमबीबीएस से लेकर MD/MS तक सभी कोर्स हैं। दिल्ली में एम्स की सबसे बड़ी शाखा है, हालांकि देश भर में नौ शाखाएं हैं। यहां एमबीबीएस की सालाना फीस सिर्फ 1,648 रुपये है, और हॉस्टल के लिए अलग से हर साल 2,000 रुपये देने होते हैं। दाखिले के लिए NEET परीक्षा पास करनी चाहिए और अच्छी रैंक मिलनी चाहिए।

2. चंडीगढ़ का पीजीआईएमईआर (PGIMER) दूसरे स्थान पर है। 1960 में इसका उद्घाटन हुआ था। चंडीगढ़ में यह एक महत्वपूर्ण सरकारी मेडिकल कॉलेज है। यह अधिकतर MD/MS जैसे उच्च शिक्षा कोर्स से संबंधित है। इसमें छह सौ सीटें हैं। जनरल वर्ग में MBBS की कुल लागत 24,979 रुपये है, जबकि SC वर्ग में 19,879 रुपये है।

3. वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) तीसरे स्थान पर है। यह एक निजी, क्रिश्चियन समुदाय की मेडिकल स्कूल, अस्पताल और शोध संस्थान है। तमिलनाडु में स्थित इस कॉलेज में एमबीबीएस डिग्री की सालाना लागत 52,830 रुपये है। यहां दाखिला NEET रैंक और बारहवीं में 50% अंक के आधार पर होता है।

4. बेंगलुरु में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (NIMHANS) चौथे स्थान पर है। यह सरकारी संस्थान कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। यह अधिकांश स्नातकोत्तर और डॉक्टरल कोर्स प्रदान करता है। MD यहां 1.82 लाख रुपये का खर्च करता है।

5.  पांचवां स्थान संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ का है। यह संस्थान स्नातकोत्तर शिक्षा भी देता है। 1983 में इसका उद्घाटन हुआ था। यहां MD के तीनों साल के लिए 35+35+35 हजार रुपये की फीस है।

6. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर छठे स्थान पर है. यह एक निजी डीम्ड विश्वविद्यालय है. इसके देशभर में 7 कैंपस और 16 स्कूल हैं. यहां MBBS कोर्स अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन, कोच्चि में पढ़ाया जाता है. दाखिला NEET के जरिए मिलता है. MBBS की पहले साल की फीस 18.68 लाख रुपये है.

7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी सातवें स्थान पर है. यह एक सरकारी संस्थान है. यहां MBBS की कुल फीस 1,34,000 रुपये है. दाखिले के लिए NEET परीक्षा पास करनी होती है. सामान्य वर्ग के छात्रों को 50वीं परसेंटाइल लाना जरूरी होता है.

8. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रिसर्च (Jipmer), पुडुचेरी आठवें स्थान पर है. यह एक सरकारी संस्थान है जिसकी स्थापना 1823 में हुई थी. यह यूरोपीय चिकित्सा की पढ़ाई के लिए एशिया का सबसे पुराना संस्थान माना जाता है. यहां MBBS की एक साल की फीस 6,600 रुपये है और दाखिले के लिए NEET परीक्षा पास करनी होती है.

9. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ नौवें स्थान पर है. यह एक सरकारी राज्य विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1905 में हुई थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने सितंबर 2002 में इसे मेडिकल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया था. यहां MBBS की कुल फीस 2.46 लाख रुपये है.

10. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल दसवें स्थान पर है. यह एक निजी मेडिकल कॉलेज है. इसी नाम का एक कॉलेज मैंगलोर में भी है. इसकी स्थापना 1953 में हुई थी. यहां MBBS की कुल फीस 43.95 लाख रुपये है.

विज्ञापन