Education/Job

Himachal Job: मशीन ऑपरेटर सहित150 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास केलिए सुनहेरा मौका

Himachal Job: हमीरपुर। बद्दी में वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चेकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पद भरेगी। पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों […]
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Job: हमीरपुर। बद्दी में वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चेकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पद भरेगी। पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष तक के 10वीं और बारहवीं पास युवा पात्र हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। उन्हें पहले महीने दस हजार रुपये का स्टाइपेंड, दूसरे महीने 10,200 रुपये और तीसरे महीने से 12,284 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इनका चयन स्थाई आधार पर किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार अपने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित 27 नवंबर को सुबह दस बजे साक्षात्कार में भाग सकते हैं।

Himachal Job: मशीन ऑपरेटर सहित150 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास केलिए सुनहेरा मौका
Himachal Job: मशीन ऑपरेटर सहित150 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास केलिए सुनहेरा मौका

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है। वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी eemis.hp पर भी लॉगइन किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
Web Title: Recruitment will be done on 150 posts including machine operator