Education/Job

Government Job || इस राज्य में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, 12वीं पास फ्री में करें आवेदन, ऐसे होगा सेलेक्शन

Government Job || यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस राज्य में निकली रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में एक नोटिस जारी किया गया है। कुछ दिनों में आवेदन शुरू हो जाएगा। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ये वैकेंसी निकाली हैं। यह चुनाव कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2023 III के तहत होगा। इस…
An image of featured content
This is the caption text

Government Job || यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस राज्य में निकली रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में एक नोटिस जारी किया गया है। कुछ दिनों में आवेदन शुरू हो जाएगा। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ये वैकेंसी निकाली हैं। यह चुनाव कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2023 III के तहत होगा।

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से 2453 पद भरे जाएंगे। इनके लिए रजिस्ट्रेशन 22 दिसंबर 2023 से शुरू होगा, और 16 जनवरी 2024 तक फॉर्म भरना अनिवार्य है। 2453 वैकेंसी में से 1002 फार्मासिस्ट और 1451 मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के लिए हैं। आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। दोनों पदों के लिए आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस विषयों में डिप्लोमा प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अनुमति मिलेगी।

21 से 30 साल की आयु सीमा है। परीक्षा से चुनाव होगा। इसमें डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए चयनित कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा। इस पद के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। आपको एसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट URL: ossc.gov.in।

विज्ञापन
Web Title: Jobs odisha sarkari naukri osssc cre recruitment 2023
End of Article