Education/Job

HP Police Constable Recruitment 2024 || पुलिस कांस्टेबल के 1228 पदों पर होगी भर्ती, सामने आया नया बड़ा अपडेट; विस्तार से जानिए

HP Police Constable Recruitment 2024 || हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। अब हिमाचल प्रदेश में जो भी पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती होगी वह नई नियमों के अनुसार होगी।
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • नए नियमों के आधार पर होगी भर्ती || HP Police Constable Recruitment 2024
  • महिलाओं को 25 की बजाय 30 फीसदी मिलेगा आरक्षण || HP Police Constable Recruitment 2024
  • ऑनलाइन होगी लिखित परीक्षा || HP Police Constable Recruitment 2024
  • लंबाई में हुआ बदलाव || HP Police Constable Recruitment 2024

HP Police Constable Recruitment 2024 || शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों (police constables) के 1228 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस बार पुलिस भर्ती के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बदले नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब हिमाचल में जो भी पुलिस कांस्टेबल (police constables)  की नई भर्ती होगी वह नए नियमों के अनुसार ही होगी। अब हिमाचल में जिला की जनसंख्या के अनुपात के आधार पर पुलिस कांस्टेबलों के 1228 पद भरे जाएंगे। 

नए नियमों के आधार पर होगी भर्ती || HP Police Constable Recruitment 2024

नए नियमों के तहत जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अब सभी वर्गों में पात्रता के लिए एक-एक इंच की लंबाई में वृद्धि की गई है। इससे पहले सामान्य वर्ग में पुरुषों की भर्ती के लिए 5.6 फीट व आरक्षित वर्ग के लिए 5.4 फीट लंबाई तय थी, जबकि महिलाओं के सामान्य वर्ग में 5.2 फीट व आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए पांच फीट लंबाई तय थी। अब सभी वर्गों में पात्रता के लिए एक-एक इंच की लंबाई में वृद्धि कर दी गई है।

महिलाओं को 25 की बजाय 30 फीसदी मिलेगा आरक्षण || HP Police Constable Recruitment 2024

पुलिस कांस्टेबलों (police constables)  के 1228 पदों पर भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission) या इसके समकक्ष किसी अन्य आयोग के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती में महिलाओं कों 30 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा। पहले महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण मिलता था। वहीं पुलिस विभाग में कांस्टेबल चालक की भर्तियों में केवल पुरुष वर्ग को ही मान्यता दी जाएगी। बटालियन के कमांडेंट नियुक्ति पदाधिकारी होंगे।

ऑनलाइन होगी लिखित परीक्षा || HP Police Constable Recruitment 2024

इस भर्ती की लिखित परीक्षा ऑनलाइन (Written Exam Online) पद्धती मे होगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती (police constable recruitment) के लिए ऑनलाइन ली जाने वाली लिखित परीक्षा 12वीं कक्षा के स्तर पर होगी। प्रश्न पत्र दो भाषाओं यानी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध करवाए जाएंगे। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 9 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नए रंगरूटों को करवाया जाएगा कमांडो कोर्स || HP Police Constable Recruitment 2024

भर्ती प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद भर्ती कांस्टेबल को डरोह में विशेष कमांडो प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रिंसिपल पीटीसी डरोह नए रंगरूटों को विशेष कमांडो बनने के लिए चार सप्ताह का कमांडो कोर्स भी करवाएंगे। भर्ती प्रशिक्षण कोर्स और स्पेशल कमांडो कोर्स के बाद उम्मीदवारों को स्पेशल कमांडो कांस्टेबल के रूप में बुलाया जाएगा।

लंबाई में हुआ बदलाव || HP Police Constable Recruitment 2024

भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक एक इंच लंबाई बढ़ाई गई है। भर्ती के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। सामान्य वर्गों के लिए पुरुष भर्ती के लिए लंबाई 5.6 फीट, आरक्षित वर्गों के लिए 5.4, महिलाओं के लिए 5.2 फीट रखी गई है। पुलिस मुख्यालय 1228 पदों को भरने की औपचारिकताएं पूरी करे में जुटा है। संशोधित पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन