Education/Job

Himachal Job || हिमाचल के इस जिले में इन पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

Himachal Job || सोलन में MBA, बी फार्मा, एम फार्मा युवाओं के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Job || सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में एमबीए (एचआर), एमबीए (फाइनेंस), बी फार्मा, एम फार्मा, बीएससी उत्तीर्ण को नौकरी का मौका है। विभिन्न 25 पदों पर भर्ती होगी। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। हिमाचल भाजपा ने मोर्चा प्रभारियों की सूची की जारी-इन्हें सौंपा दायित्व   उन्होंने कहा कि मैसर्ज वर्मा ज्वेलजर्स सोलन के 16 पद, मैसर्ज़ चिरोस फार्मा सोलन के 04 पद तथा मैसर्ज़ सिस्कैम फार्माक्रेट्स सोलन के 05 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को आयोजित किए जाएंगे।

संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वेतन 13 हजार से 65 हजार रुपए तक मिलेगा। वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।  पात्र उम्मीदवार सोलन  जिला रोजगार कार्यालय में 20 जनवरी, 2024 को साढ़े 10 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाइल नंबर 78768-26291 व 70189-18595 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Web Title: Himachal job recruitment for these posts in this district of
End of Article