Education/Job

Himachal Job || 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहेरा मौका, भरे जाएंगे ये पद

Himachal Job || हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में सुरक्षा जवानों और सुरक्षा सुपरवाइजर (security supervisor) की भर्ती होगी। जिला बिलासपुर के झबोला स्थित एसआईएस इंडिया लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी साक्षात्कार आयोजित (Training Academy Interview Conducted)  करेगी। 23 नवंबर 2023 को बीडीओ कार्यालय परिसर टौणीदेवी में साक्षात्कार होंगे। हमीरपुर जिला के बीडीओ कार्यालय परिसर सुजानपुर में 24 नवंबर और…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Job || हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में सुरक्षा जवानों और सुरक्षा सुपरवाइजर (security supervisor) की भर्ती होगी। जिला बिलासपुर के झबोला स्थित एसआईएस इंडिया लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी साक्षात्कार आयोजित (Training Academy Interview Conducted)  करेगी। 23 नवंबर 2023 को बीडीओ कार्यालय परिसर टौणीदेवी में साक्षात्कार होंगे। हमीरपुर जिला के बीडीओ कार्यालय परिसर सुजानपुर में 24 नवंबर और बीडीओ कार्यालय परिसर भोरंज में 25 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं।

एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी रणवीर सिंह (Ranveer Singh, Recruitment Officer, SIS India Limited) ने बताया कि यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है और यह देश-विदेश के संस्थानों के लिए सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध करवाती है। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान चयनित उम्मीदवारों को जिला बिलासपुर के झबोला में स्थित एसआईएस इंडिया लिमिटेड की क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों के संस्थानों तथा उद्योगों में नियुक्तियां दी जाएंगी।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बताया कि उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और सीना 80-85 सेंटीमीटर होना चाहिए। उसका वजन 56 किलोग्राम से कम और 90 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को साढ़े 16 हजार रुपये से लेकर साढ़े 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।  उन्हें ईपीएफ, ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, इंक्रीमेंट, बोनस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

HPPSC Notification 2023 – Latest vacancies on November, HPPSC SET 2023 Apply OnlineNotification, Exam Date, HPPSC PGT Notification 2023, HPPSC Recruitment 2023, HPPSC Recruitment 2023 Apply OnlineHPPSC Recruitment 2023 | hppsc.hp.gov.in NotificationHPPSC Recruitment 2023

विज्ञापन
Web Title: Himachal job job opportunity for 10th pass youth
End of Article