Education/Job

Himachal Job || 10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, सुपरवाइज व इन पदों पर निकले 320 पद

Himachal Job || धर्मशाला। कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा मौका है। जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 320 पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं। ईवान सिक्योरिटी फंग्शन प्राइवेट लिमिटेड भर्ती करेगी। eemis पोर्टल पर डाली जॉब अपडेट के अनुसार कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय लंबागांव […]
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Job || धर्मशाला। कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा मौका है। जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 320 पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं। ईवान सिक्योरिटी फंग्शन प्राइवेट लिमिटेड भर्ती करेगी। eemis पोर्टल पर डाली जॉब अपडेट के अनुसार कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय लंबागांव में  सिक्योरिटी गार्ड के 100 और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30 पदों के लिए 28 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। उप रोजगार कार्यालय जवाली जिला कांगड़ा में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30 पदों के लिए 7 दिसंबर को साक्षात्कार  होंगे।  सब रोजगार कार्यालय देहरा में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। साक्षात्कार 8 दिसंबर 2023 को लिए जाएंगे। सब रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 130 पदों के लिए 11 दिसंबर 2023 को साक्षात्कार होंगे।

सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए बीए पास जरूरी है। साथ ही 12 हजार 500 रुपए से 14 हजार 500 रुपए वेतन मिलेगा।  पदों के लिए आयु 21 से 37 वर्ष चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल श्रम और रोजगार विभाग के पोर्टल eemis पर जाकर पंजीकरण करवाएं और पदों के लिए आवेदन करें। eemis पोर्टल पर पदों दिशा निर्देश और पदों को लेकर जानकारी हासिल भी की जा सकती है।

विज्ञापन
Web Title: Himachal job bumper recruitment for unemployed youth