Education/Job

HAS Exam 2024 || हिमाचल में कल होगा HAS एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

​शिमला: 30 जून को हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परीक्षा होगी। Exam शुरू होने से एक घंटे पहले सभी अभ्यर्थियों को आना होगा। ये परीक्षा सुबह और शाम को दो सत्र में होगी। इस बार आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हुए है कि परीक्षा में केवल काले या नीले रंग के पेन…
An image of featured content
This is the caption text

​शिमला: 30 जून को हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परीक्षा होगी। Exam शुरू होने से एक घंटे पहले सभी अभ्यर्थियों को आना होगा। ये परीक्षा सुबह और शाम को दो सत्र में होगी। इस बार आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हुए है कि परीक्षा में केवल काले या नीले रंग के पेन का प्रयोग करें। एचएएस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी www.hppsc.hp.gov.in पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, एग्जाम सेंटर में फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से वर्जित है। परीक्षा भी सुबह 10 बजे से शुरू होगी। वहीं दो बजे शाम की परीक्षा होगी। 32,371 उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) की प्रीलिमिनरी परीक्षा में भाग लेंगे। लाहौल-स्पीति को छोड़कर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए सभी जिलों में एग्जाम सेंटर बनाए हैं। एचएएस परीक्षा के लिए कुल 119 केंद्र बनाए गए हैं। लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध बनाए हैं।

विज्ञापन
Web Title: Has exam 2024 will be held tomorrow in himachal
End of Article