Education/Job

Govt Jobs 2024 || सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं का पूरा होगा सपना , निकली बंपर भर्तियां , देखिए

मार्च महीना दे सकता है आपको आपकी पसंद की नौकरी
An image of featured content
This is the caption text

Govt Jobs 2024 ||   केंद्र सरकार (center government) साथ हर प्रदेश के सरकार हर साल युवाओं को नौकरी देने के लिए कई नौकरियों (jobs) की भर्ती करती है और अपने स्तर पर नौकरियां (jobs) निकालती है इसके अलावा सरकारी विभाग भी अपने स्तर पर नौकरी निकलते हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश (search ) में हैं और किसी विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको निकलने वाले नौकरियों पर नजर बना कर रखनी होगी। हर वर्ष युवा सरकारी नौकरी (government jobs) के लिए आवेदन करते है। यदि आप भी विभिन्न सेवाओं (different services) व विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते है या इस वर्ष (this year) नौकरी हासिल करना चाहते है तो अपनी योग्यता के मुताबिक रिक्त पदों के बारे में आपको जानकारी रखनी होगी। हाल ही में OPSC, बीपीएससी, (bpsc) सेंट्रल बैंक, (Central Bank) टीएसपीएससी (tspsc) द्वारा सरकारी नौकरी की घोषणा की गई है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवा अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन कर सकते है। जिसके लिए nats.education.gov.in पर 6 मार्च 2024 तक आपको रजिस्ट्रेशन (registration) करना होगा। जिसमें कुल 3,000 पदो पर आवेदन पत्र मांगें गए है। टीएसपीएससीसी ग्रुप 1 भर्ती तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग के कुल 563 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगें गए है। यह वैकेंसी डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत अधिकारी, (panchayat officer) सहायक श्रम आयुक्त और जिला आदिवासी कल्याण अधिकारी जैसे कई बड़े पदों के लिए है। जिसकी अपडेट आप www.tspsc.gov.in पर जाकर देख सकतें हैं और आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी (bpsc)  भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट (assistant architect) के 106 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है जिसके लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर जाकर 11 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते है। ओपीएससी भर्ती ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 928 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन (notification)?जारी किया है। इसके लिए आप opsc.gov.in पर जाकर 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।  तो दोस्तों आप इन अलग-अलग विभागों में निकली वैकेंसी का लाभ (benefit) उठाते हुए अपनी योग्यता के अनुसार इनमें पंजीकरण कर सकते हैं,आवेदन कर सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं

विज्ञापन
Web Title: Govt jobs the dream of youth preparing for government jobs