Education/Job

GK Quiz || एक टेबल पर प्लेट में दो सेब है और उसे खाने वाले 3 आदमी तो कैसे खायेंगे?

General Knowledge Quiz || सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में उतने ही महत्वपूर्ण हैं। इन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए जीके पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। यहां, हम आपके लिए सामान्य ज्ञान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके जवाबों को प्रस्तुत कर रहे हैं।  सवाल- कौन सा राज्य मसाला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?जवाब- केरल…
An image of featured content
This is the caption text

General Knowledge Quiz || सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं में उतने ही महत्वपूर्ण हैं। इन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए जीके पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। यहां, हम आपके लिए सामान्य ज्ञान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके जवाबों को प्रस्तुत कर रहे हैं। 

सवाल- कौन सा राज्य मसाला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
जवाब- केरल

सवाल- भारत में अभ्रक का सर्वाधिक उत्पादन कौन से राज्य से होता है?
जवाब- झारखंड

सवाल- नील क्रांति का संबंध किससे है?
जवाब- मत्स्य उत्पादन से

सवाल- सफेद क्रांति का संबंध किससे है?
जवाब- सफेद क्रांति का संबंध दूध उत्पादन से है, जिसे ऑपरेशन फ्लड के रूप में भी जाना जाता है. 1970 के दशक में भारत को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह शुरू किया गया था. भारत के विकास में एक ऐसी क्रांति थी, जिसने भारत को दुग्ध उत्पादन के मामले में पूरे विश्व में टॉप पर लाकर खड़ा कर दिया.  इसका श्रेय भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन को जाता है. उनके प्रयासों ने पशुधन मालिकों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई थी.

सवाल- अगर 2 एक कंपनी है और 3 भीड़ है, तो 4 और 5 क्या होंगे?
जवाब- 4 और 5 हमेशा 9 होते हैं. 

सवाल- एक टेबल पर प्लेट में दो सेब है और उसे खाने वाले 3 आदमी तो कैसे खायेंगे?
जवाब- प्रश्न में ही उत्तर है ध्यान से पढ़िएं, यहां 1 टेबल पर और प्लेट में 2 सेब हैं, इस तरह तीन सेब हो गए, तो तीनों के हिस्से में एक-एक सेब आएगा. 

सवाल- भारत की प्रथम महिला IAS ऑफिसर कौन थीं?
जवाब- आजाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर अन्ना राजम मल्होत्रा थीं. वह 1951 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुईं और इस जटिल परीक्षा को पास करके देश की पहली महिला अफसर बन गईं.  बाद में उन्होंने मद्रास कैडर से ट्रेनिंग ली. अपने सेवा काल में देश के दो प्रधानमंत्रियों और सात मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया. 

विज्ञापन
Web Title: Gk quiz there are two apples on a plate on
End of Article