Education/Job

GK Ramayana Quiz || लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था? ये दिलचस्प प्रश्न

GK Quiz On Ramayana: यहां दिए जा रहे जीके के कुछ प्रश्न-उत्तर रामायण और भगवान राम से जुड़े हुए हैं. ये दिलचस्प प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में आपके लिए मददगार साबित होंगे.
An image of featured content
This is the caption text

GK Ramayana Quiz || पवित्र ग्रंथ रामायण में बताया गया है कि कैसे आप मर्यादा में रहकर भी बुराई का सर्वनाश कर सकते हैं। सनातन धर्म में रामायण का एक विशिष्ट स्थान है। संस्कृत भाषा का सबसे पुराना संस्करण महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है। भारतीय हिंदू परिवारों में एक समय था जब घर के बड़े बुजुर्ग हर दिन बच्चों को रामायण पढ़कर सुनाते थे, ताकि वे बेहतर लोग बन सकें।

रामायण कहता है कि बुराई, चाहे कितनी शक्तिशाली और बुद्धिमान हो, अच्छाई के सामने कमजोर होती है और हार जाती है। यहां हम आपके लिए एक प्रश्नोत्तरी लेकर आए हैं, जिसे हल करके आप रामायण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

सवाल- हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता को किस वृक्ष के नीचे बैठा देखा?
जवाब- वाल्‍मीक‍ि रामायण के अनुसार पहली बार हनुमानजी ने जिस पेड़ के नीचे सीताजी को देखा वो सिंसुपा था. कई लोग सिंसुपा को शीशम का पेड़ बताते हैं.

सवाल- लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था ?
जवाब- गरुड़

सवाल- रामायण के अनुसार वह कौन-सा देश था, जो सुंदर अश्वों के लिए प्रसिद्ध था?
जवाब- बाह्लीक

सवाल- देवी अहिल्या के पति का नाम था ?
जवाब- देवी अहिल्या महर्षि गौतम की पत्नी थीं. 

सवाल- समुद्र मंथन से प्राप्त श्वेत वर्ण हाथी का क्या नाम था?
जवाब- समुद्र मंथन से प्राप्त श्वेत वर्ण हाथी का नाम ऐरावत था. 

सवाल- वह वानर कौन था, जो एक सरोवर के जल में अपनी परछाई देखकर उससे युद्ध करने के लिए कूदा और स्त्री बन गया?
जवाब- ऋक्षराज

सवाल- लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए श्रीराम को संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया?
जवाब-  सुषेण वैद्य ने श्रीराम को संजीवनी बूटी का रहस्य बताया था. 

सवाल- रामायण के अनुसार उस समुद्र का क्या नाम था, जिसका जल रक्त वर्णी था?
जवाब- लोहित सागर

विज्ञापन